By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: PM मोदी द्वारा की गई अपीलों पर पढ़ें क्या बोले तरुण चुघ, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > PM मोदी द्वारा की गई अपीलों पर पढ़ें क्या बोले तरुण चुघ, विपक्ष पर भी साधा निशाना
India

PM मोदी द्वारा की गई अपीलों पर पढ़ें क्या बोले तरुण चुघ, विपक्ष पर भी साधा निशाना

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/11 at 3:31 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

नई दिल्ली (द पंजाब प्लस)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दिनों देशवासियों से विदेशों में छुट्टियां न मनाने, स्वदेशी अपनाने, सोना न खरीदने और ईंधन की बचत करने की अपील की गई थी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी ने हमेशा देश के हित में फैसले लिए हैं और भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास के हर क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। तरुण चुघ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री मोदी को एक अभिभावक के तौर पर देखते हैं और उनकी हर अपील को गंभीरता से लेते हैं। विश्व के इतने बड़े संकट से देश को बचाना, देश को आगे बढ़ाना और जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और कोई नहीं कर सकता। इस दौरान तरुण चुघ ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे विदेशों में छुट्टियां बिताने वाले नेता देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम कैसे समझ सकते हैं। उनके लिए राजनीति बहुत मामूली चीज है। पूरा विश्व युद्ध के तांडव से ग्रस्त है। दुनिया का हर देश, महाद्वीप इससे ग्रस्त हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी 414 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल बिक रहा है। सभी देशों में ईंधन की कमी है। ऐसे में देश को हर संकट से बचाने का और देश को आगे ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है।

The Punjab Plus 11 May 2026 11 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में युवती से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट: अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में युवती से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट: अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार
Crime Jalandhar
पंजाब: नगर निगम व काउंसिल चुनाव का ऐलान आज, राज्य चुनाव अधिकारी ने बुलाई पीसी
Punjab
PSEB Result: पंजाब बोर्ड का बड़ा ऐलान, इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट
Jalandhar Punjab
प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में संत सीचेंवाल: ड्रेनों को स्वच्छ बनाने के लिए विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jalandhar
जालंधर बीजेपी ने CM के खिलाफ दी शिकायत:सीपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, गेट खुलवाने के लिए धक्का-मुक्की की
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?