By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न: सर्वसम्मति से की गई पदाधिकारियों की नियुक्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न: सर्वसम्मति से की गई पदाधिकारियों की नियुक्ति
JalandharPunjab

हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न: सर्वसम्मति से की गई पदाधिकारियों की नियुक्ति

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/23 at 5:26 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित)  आज हिंदू तालमेल कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सनातन समाज के प्रमुख सदस्य एवं हिंदू धर्म हितैषी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से सनातनी नेता मनोज नन्हा जी एवं सनातनी नेता अशोक सरीन हिक्की जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान हिंदू समाज की एकता, सनातन धर्म की गरिमा, गौ-माता की सुरक्षा, युवाओं में धार्मिक जागरूकता, हिंदू त्योहारों एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, नशे के बढ़ते प्रभाव, सामाजिक भाईचारे, हिंदू बेटियों की सुरक्षा, धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
हिंदू तालमेल कमेटी ने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं एकजुट करने की है। समिति समाज सेवा, धार्मिक सम्मान एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं या सनातन संस्कृति के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, वहां हिंदू तालमेल कमेटी लोकतांत्रिक एवं मजबूत तरीके से समाज की आवाज़ उठाएगी। अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा —“एकजुट हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति की पहचान है।”

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई :
1. ललित कुमार बब्बू — पंजाब प्रधान
2. कुलदीप शैंटी — चेयरमैन (पंजाब)
3. अभिषेक अनेजा — जनरल सेक्रेटरी (पंजाब)
4. अश्वनी गोल्डी — जनरल सेक्रेटरी (पंजाब)
5. राहुल वर्मा — जिला प्रधान (जालंधर)
6. कौशल — यूथ प्रधान (जालंधर)
7. रवि कुमार कुंडी — वाइस प्रधान
8. भूपेश सुगंध — वाइस प्रधान
9. अमित पटेल — वाइस प्रधान
10. रविंदर सोनकर — वाइस प्रधान
11. सूरज भोला — सेक्रेटरी
12. अर्जन सिंह — जॉइंट सेक्रेटरी
13. कुलविंदर सिंह — जॉइंट सेक्रेटरी
14. एडवोकेट डिंपी लुबाना — लीगल एडवाइजर
15. राज कुमारी साकी — लीगल एडवाइजर
16. नमित ठुकराल — जॉइंट सेक्रेटरी (यूथ विंग)

 

The Punjab Plus 23 May 2026 23 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका: ट्रम्प वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर व्हाइट हाउस लौटे, ईरान बोला- दुश्मन की बेवकूफी का जवाब देंगे
Next Article देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस हुआ जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस हुआ जारी
Jalandhar
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका: ट्रम्प वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर व्हाइट हाउस लौटे, ईरान बोला- दुश्मन की बेवकूफी का जवाब देंगे
International
पेट्रोल संकट के मद्देनजर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, कर्मचारी करेंगे Work From Home
Punjab
पंजाब के एक्टर सोनू स्ट्रे डॉग के लिए बनाएंगे घर: बोले-आर्डर रुकवाने के लिए सब आवाज उठाएं
Jalandhar Punjab
भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों और दफ्तरों के समय में बदलाव
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?