By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे
Jalandhar

घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/25 at 12:29 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 3 लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना सुबह उस समय हुई जब घर के मालिक सैर पर निकलने वाले थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए।

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार, जो घर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आग पर काबू पाते समय घर के अंदर रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। सुदर्शन कुमार ने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने देरी का कारण बताते हुए कहा कि गलियों में बिजली के तार बहुत नीचे थे, जिससे उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाने तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

The Punjab Plus 25 May 2026 25 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस हुआ जारी
Next Article पंजाब में निकाय चुनाव कल, 36.72 लाख मतदाता डालेंगे वोट; पोलिंग बूथों के अंदर-बाहर लगेंगे CCTV
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में निकाय चुनाव कल, 36.72 लाख मतदाता डालेंगे वोट; पोलिंग बूथों के अंदर-बाहर लगेंगे CCTV
Punjab
देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस हुआ जारी
Jalandhar
हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न: सर्वसम्मति से की गई पदाधिकारियों की नियुक्ति
Jalandhar Punjab
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका: ट्रम्प वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर व्हाइट हाउस लौटे, ईरान बोला- दुश्मन की बेवकूफी का जवाब देंगे
International
पेट्रोल संकट के मद्देनजर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, कर्मचारी करेंगे Work From Home
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?