By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटा समेत 3 मौतें:कई वर्कर बेहोश, भागने तक का मौका नहीं मिला; बेटी बोली- हमें बताया नहीं गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटा समेत 3 मौतें:कई वर्कर बेहोश, भागने तक का मौका नहीं मिला; बेटी बोली- हमें बताया नहीं गया
Punjab

लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटा समेत 3 मौतें:कई वर्कर बेहोश, भागने तक का मौका नहीं मिला; बेटी बोली- हमें बताया नहीं गया

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/01 at 12:50 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

  लुधियाना. (द पंजाब प्लस) लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में रात के वक्त अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है।

तक की बेटी बोली- हमें जानकारी नहीं दी गई

मृतक मान सिंह की रेनू ने कहा कि पिता और भाई दोनों रात को काम पर गए थे। वैसे रात को दो से तीन बजे आते हैं। हम फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह हम फैक्ट्री आए। पहले फैक्ट्री गए वहां ट्रैक्टर खड़ा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एडमिट हैं।

उन्होंने हमें पहले एक बार भी फोन नहीं किया और जानकारी नहीं दी। हम अस्पताल आए तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो गई। उसने बताया कि कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मेरे पिता का नाम मान सिंह था। भाई का नाम अमित है। तीसरे का नाम पता नहीं।

फैक्ट्री में काम दूसरा होता था, लेकिन रात को मलवा उठवाते थे। हमें अभी तक कुछ नहीं पता। परिवार में मम्मी है, भाभी है। भाई की एक डेढ़ साल की बच्ची है। परिवार ग्यासपुरा में रहता है। उसका कहना है कि अभी तक मालिक भी नहीं आए।

The Punjab Plus 1 June 2026 1 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने ब्यास मुखी से लिया आशीर्वाद: पंजाब की अमन-शांति के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया
Next Article बिक्रम मजीठिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! घर पर पुलिस ने की Raid
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होंगे नियम, 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक: CM भगवंत मान
Punjab
रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Punjab
जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Jalandhar
दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
India
जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?