अमृतसर (द पंजाब प्लस) पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अमृतसर में डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और पंजाब की खुशहाली, अमन-शांति तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुलाकात के दौरान सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों और समाज सेवा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की तरक्की, भाईचारे और विकास के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले योगदान की सराहना भी की।

