By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Jalandhar

जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/03 at 5:08 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के मिट्ठू बस्ती में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद गहरा गया है। ईसाई समुदाय ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर घर में घुसकर प्रार्थना रुकवाने और हंगामा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।

यह पूरा मामला जालंधर के मिट्ठू बस्ती के अंतर्गत आते गुरु अर्जुन नगर का है। कुछ दिन पहले यहां एक घर में ईसाई समुदाय की प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान इलाका निवासियों ने वहाँ पहुंचकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि घर के भीतर एक ईसाई महिला द्वारा लालच देकर लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर घर के मालिक अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अवतार सिंह का कहना है कि वे अपने घर में शांतिपूर्वक पाठ-पूजा और प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने जबरन उनके घर में घुसकर माहौल खराब किया।

घटना के बाद ईसाई भाईचारे ने एक प्रेस वार्ता बुलाई और घर में घुसकर हंगामा करने वालों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की। ईसाई समुदाय के नेताओं ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे तीखा धरना-प्रदर्शन करने और सड़कें जाम करने पर मजबूर होंगे। समुदाय के प्रधान ने स्पष्ट किया कि वे खुद भी किसी भी तरह के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हैं।

ईसाई नेताओं ने 1 जून को हुई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप लगाकर पवित्र प्रार्थना को जबरन रुकवाया गया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो कुछ मणिपुर, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ईसाई समुदाय के साथ हुआ, वैसा वे पंजाब में कभी नहीं होने देंगे।

ईसाई समुदाय ने मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि पुलिस की गाड़ी में जिन महिलाओं को बिठाकर थाने ले जाया गया, उनका क्या कसूर था?

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईसाई समुदाय के कई प्रमुख चेहरे एकजुट नजर आए। इनमें पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष हामिद मसीह, क्रिश्चियन अवेयरनेस लीडरशिप से पीटर मसीह बुलंदपुर, हैसना पंजाबी मिनिस्ट्री के अध्यक्ष पास्टर तरसेम सहोता और यूनाइटेड पास्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पादरी अश्विनी शामिल थे।

इसके अलावा एंग्लिकन चर्च के प्रवक्ता अध्यक्ष अंबोनी मसीह, क्रिश्चियन पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी जसपाल, चेयरमैन पादरी एलियाजर और मसीह शक्ति संगठन के अध्यक्ष पादरी गौरव मसीह गिल भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

The Punjab Plus 3 June 2026 3 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
Next Article रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होंगे नियम, 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक: CM भगवंत मान
Punjab
रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Punjab
दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
India
जालंधर ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA: मनी लांड्रिंग केस में पेशी
Jalandhar
जालंधर के आदमपुर में मिला ड्रोन: स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?