By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम:सीमा पार से जुड़े 2 अपराधी गिरफ्तार, IED बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम:सीमा पार से जुड़े 2 अपराधी गिरफ्तार, IED बरामद
Punjab

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम:सीमा पार से जुड़े 2 अपराधी गिरफ्तार, IED बरामद

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/04 at 11:03 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया। उन्होंने बताया कि SSOC टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद की गई।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि इनके द्वारा सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की साजिश थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा सुरक्षा खतरा टल गया। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसियां साजिश से जुड़े हैंडलर्स, सहयोगियों और पूरे आतंकी नेटवर्क के संबंधों का पता लगाने में जुटी हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि वह आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और राज्य में शांति व जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई आईडी।

मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर 9 मई 2022 को आरपीजी (RPG) हमला हुआ था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। मामले में अब तक पाकिस्तान और कनाडा में बैठे आतंकियों, स्थानीय गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हो चुका है।

केंद्रीय एजेंसियां मुख्य शूटर दीपक रंगा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से और मुख्य साजिशकर्ता चढ़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। जांच में पता चला कि इस हमले की मुख्य साजिश पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे लखबीर सिंह लांडा (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) ने रची थी, जिनकी संपत्तियां भी कुर्क की जा चुकी हैं।

मोहाली की विशेष अदालत में इस मामले पर लगातार कानूनी कार्रवाई चल रही है, जहां जेल में बंद मुख्य आरोपियों गुरपिंदर पिंदा, निशांत सिंह और विकास कुमार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई और गवाही की प्रक्रिया जारी है।

The Punjab Plus 4 June 2026 4 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में यूट्यूबर पर लाठी-डंडों से हमला: घेरकर पीटा, मोबाइल-ID कार्ड और कैश छीना
Next Article जालंधर के देवी तालाब मंदिर को उड़ाने की धमकी: स्निफर डॉग के साथ पहुंची पुलिस, सर्च जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर के देवी तालाब मंदिर को उड़ाने की धमकी: स्निफर डॉग के साथ पहुंची पुलिस, सर्च जारी
Jalandhar
जालंधर में यूट्यूबर पर लाठी-डंडों से हमला: घेरकर पीटा, मोबाइल-ID कार्ड और कैश छीना
Jalandhar
पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होंगे नियम, 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर रोक: CM भगवंत मान
Punjab
रवनीत बिट्‌टू ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी:केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- पंजाब लौटूंगा
Punjab
जालंधर में प्रार्थना सभा रुकवाने पर ईसाई समुदाय का अल्टीमेटम; सड़कें जाम करने की चेतावनी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?