By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक
Jalandhar

जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/05 at 2:22 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष और मानवाधिकार वर्कर एडवोकेट नईम खान ने भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजा। यह मेमोरेंडम डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत सिंह वालिया के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का अनुरोध किया गया।

मेमोरेंडम में कहा गया है कि गाय भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, कृषि, आर्थिक और पर्यावरणीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। संगठन ने कहा कि देश की विविधता और एकता को मजबूत करने के लिए विभिन्न समुदायों के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान आवश्यक है।

मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने बताया कि गाय करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और उसके प्रति सम्मान राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। संगठन ने कहा कि इस्लाम भी अन्य धर्मों की भावनाओं और मान्यताओं का सम्मान करने तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शिक्षा देता है।

ज्ञापन में गाय के कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया कि दूध उत्पादन के अलावा गोबर और अन्य उत्पाद जैविक खेती, टिकाऊ कृषि और ग्रामीण आजीविका के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नईम खान ने संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को गायों और उनके बछड़ों के संरक्षण तथा नस्ल सुधार के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना संविधान की भावना के अनुरूप होगा।

मेमोरेडम में सरकार से मांग की गई कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर उसके संरक्षण और सम्मान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। नईम खान एडवोकेट ने कहा कि उनकी यह पहल सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की भावना से प्रेरित है। उन्होंने उपायुक्त जालंधर से ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक अग्रेषित करने का अनुरोध किया है।

The Punjab Plus 5 June 2026 5 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Next Article सुशील कुमार रिंकू के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज सभा ने कटवाया केक, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुशील कुमार रिंकू के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज सभा ने कटवाया केक, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Jalandhar
डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Jalandhar Punjab
अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: 1.128 किलो हेरोइन बरामद, 3 पिस्तौल भी मिली
Crime Punjab
जालंधर में घर से मिली बुजुर्ग की डेडबॉडी: साथ रह रहे पत्नी-बच्चे गायब
Crime Jalandhar
जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?