जालंधर (दीपक पंडित) डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में 6 और 7 जून को विशेष भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। डेरा के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ द्वारा कुछ दिन पहले ही इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 7 जून (रविवार) को सुबह 8:30 बजे सत्संग करेंगे। वहीं, इससे एक दिन पहले 6 जून (शनिवार) को बाबा गुरिंदर सिंह जी सुबह सत्संग के बाद संगत को कार दर्शन देंगे। इसके अलावा इन दिनों शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में प्रश्न-उत्तर सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इन विशेष भंडारों के आयोजन को लेकर डेरा के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन करने और उनके प्रवचन सुनने के लिए उत्साहित हैं।

