By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: 1.128 किलो हेरोइन बरामद, 3 पिस्तौल भी मिली
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: 1.128 किलो हेरोइन बरामद, 3 पिस्तौल भी मिली
CrimePunjab

अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: 1.128 किलो हेरोइन बरामद, 3 पिस्तौल भी मिली

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/05 at 12:27 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) अमृतसर देहाती पुलिस आज केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर बड़े नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 1 किलो 128 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तान निर्मित .30 बोर के 3 पिस्तौल बरामद किए।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर पंजाब में नशा और हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायरों और स्थानीय संपर्कों की पहचान करने में लगी हैं।

मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस कार्रवाई को पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह हेरोइन लोपोके थाना के अंतर्गत एरिया में पड़ी मिली थी।

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सीमा पार से संचालित ऐसे नेटवर्कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है, और आने वाले दिनों में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

 

The Punjab Plus 5 June 2026 5 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में घर से मिली बुजुर्ग की डेडबॉडी: साथ रह रहे पत्नी-बच्चे गायब
Next Article डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक
Jalandhar
डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Jalandhar Punjab
जालंधर में घर से मिली बुजुर्ग की डेडबॉडी: साथ रह रहे पत्नी-बच्चे गायब
Crime Jalandhar
जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
Jalandhar
सिंगर ज्योति नूरां के पति पर हमले का आरोप: तेजधार हथियार चले; एक का सिर फटा
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?