By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत:SHO बोले- भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत:SHO बोले- भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया
Jalandhar

जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत:SHO बोले- भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/06 at 11:47 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में अटेंप्ट टू मर्डर केस का आरोपी देर रात गोली लगने से मारा गया। मेहतपुर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार, भीड़ की तरफ से गोली चलाई गई, जिसके जवाब में पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह उस समय बाथरूम में था। पुलिस ने पीछे से गोलियां चलाईं। दो गोलियां उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर निवासी लवप्रीत उर्फ लवी के रूप में हुई है।

गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, भीड़ जमा हुई।
गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, भीड़ जमा हुई। 

भीड़ ने हाथापाई की, गोली चलने की आवाज आई

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी, उसके परिजनों और आसपास के लोगों की पुलिस के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद हुई फायरिंग में लवप्रीत की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर पड़ा गोली का खोल, पुलिस ने दावा किया है कि भीड़ में से किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की।
मौके पर पड़ा गोली का खोल, पुलिस ने दावा किया है कि भीड़ में से किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की।

घटना का वीडियो भी आया सामने

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। युवक उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर आया, तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने उसके पीछे से गोली चला दी। वहीं, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The Punjab Plus 6 June 2026 6 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सुशील कुमार रिंकू के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज सभा ने कटवाया केक, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 400 ग्राम वजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे
Punjab
सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 400 ग्राम वजन
International Punjab
सुशील कुमार रिंकू के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज सभा ने कटवाया केक, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Jalandhar
जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक
Jalandhar
डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?