By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 400 ग्राम वजन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > International > सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 400 ग्राम वजन
InternationalPunjab

सिद्धू मूसेवाला का डेढ़ करोड़ का पेंडेंट बना चर्चा:अमेरिका के ज्वैलरी शो में प्रदर्शित, 400 ग्राम वजन

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/06 at 11:59 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

द पंजाब प्लस/ अमेरिका के लास वेगास में 5 जून को आयोजित ज्वेलरी ट्रेड शो जेकेसी में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को समर्पित पेंडेंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। न्यूयॉर्क स्थित ज्वेलरी कंपनी द्वारा प्रदर्शित इस कस्टम पेंडेंट ने प्रदर्शनी में पहुंचे कारोबारियों, डिजाइनरों और दर्शकों का ध्यान खींचा।

इस विशेष पेंडेंट की शुरुआती कीमत 2 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.7 करोड़ रुपए) रखी गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 81.92 कैरेट प्राकृतिक हीरे जड़े गए हैं। इस पेंडेंट के निर्माण में 14 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है और इसका कुल वजन लगभग 400 ग्राम है। इसे एक प्रीमियम कस्टम ज्वेलरी पीस के रूप में तैयार किया गया है, जो खास तौर पर सिद्धू मूसेवाला की स्मृति को समर्पित है।

पगड़ीधारी आकृति उकेरी गई है

कंपनी के अनुसार इसे अत्यंत बारीकी से डिजाइन किया गया है। इसमें पगड़ीधारी आकृति उकेरी गई है, जो उनकी पहचान से जुड़ी है। पूरी डिजाइन में बड़ी संख्या में चमकदार रत्न जड़े गए हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पेंडेंट का वीडियो साझा करते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला की स्मृति को समर्पित बताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। ज्वेलरी विशेषज्ञों का कहना है कि किसी कलाकार को समर्पित इस तरह की विशेष और भव्य ज्वेलरी उसकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के वर्षों बाद भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की संख्या बनी हुई है। यह पेंडेंट उनकी वैश्विक लोकप्रियता का एक उदाहरण माना जा रहा है।

The Punjab Plus 6 June 2026 6 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत:SHO बोले- भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया
Next Article वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे
Punjab
जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत:SHO बोले- भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया
Jalandhar
सुशील कुमार रिंकू के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज सभा ने कटवाया केक, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Jalandhar
जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम DC को सौंपा मेमोरेंडम: कहा- मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक
Jalandhar
डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?