इस दौरान पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों के आसपास गहन जांच की, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चलाया जा रहा है।
कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जालंधर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

