By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं ठप होने की चेतावनी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > पंजाब के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं ठप होने की चेतावनी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jalandhar

पंजाब के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं ठप होने की चेतावनी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/12 at 4:24 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जलंधर (दीपक पंडित) पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं। सीएचओ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जून 2026 तक उनकी मांगों पर विभाग की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

जिला जालंधर के सीएचओ नेताओं डॉ. पंखुड़ी और डॉ. विपिन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। लगातार बढ़ते कार्यभार और नए इंसेंटिव परफॉर्मा को लेकर स्वास्थ्य विभाग से कई बार संवाद स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि विभाग समस्याओं का समाधान करने के बजाय सीएचओ पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार यदि 15 जून तक विभाग उनकी मांगों पर बैठक कर उचित फैसला नहीं लेता और नए इंसेंटिव परफॉर्मा में संशोधन नहीं करता, तो पंजाब के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य कार्य बंद कर ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

सीएचओ ने घोषणा की है कि 22 जून 2026 को पंजाब के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी विभाग कोई समाधान नहीं निकालता तो 1 जुलाई 2026 तक ब्लॉक स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।

इसके बाद भी मांगें न माने जाने की स्थिति में 2 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के गृह जिले संगरूर में राज्य स्तरीय प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

प्रमुख मांगें

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • अन्य राज्यों की तुलना में कम मिल रहे वेतन में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी।
  • 5,000 की आबादी के मानक के अनुसार मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करना।
  • तीन और पांच वर्ष का लॉयल्टी बोनस लागू करना।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन।
  • सीएचओ कैडर को मंजूरी देकर नियमित करना।
  • इंसेंटिव राशि को वेतन में मर्ज करना।

सीएचओ नेताओं ने कहा कि यदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।

इस अवसर पर डॉ. पियूष, सुखप्रीत, डॉ. शिल्पा, डॉ. पंकज, डॉ. रवि, डॉ. रितु, डॉ. नेहा और डॉ. पूनम सहित अन्य कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स भी मौजूद रहे।

The Punjab Plus 12 June 2026 12 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में योग का महाकुंभ: अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन
Next Article पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में नजर आएगी कल कॉकरोच जनता पार्टी, अमृतसर में देगी दस्तक
Punjab
जालंधर में दिनदहाड़े शोरूम पर फायरिंग से हड़कंप: 2 बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, जानी नुक्सान नहीं
Jalandhar
आदर्श नगर में निर्माणाधीन सड़क का मेयर वनीत धीर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा
Jalandhar
पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू
Punjab
जालंधर में योग का महाकुंभ: अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?