By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू
Punjab

पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/12 at 4:54 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के चार हजार से अधिक सरकारी डॉक्टरों (PCMS कैडर) को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पंजाब मेडिकल काउंसिल (PMC) ने राज्य में होने वाली सभी सरकारी ट्रेनिंग और वर्कशॉप के लिए ‘क्रेडिट ऑवर्स’ की फीस को पूरी तरह से माफ कर दिया है।

अब डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने के लिए अलग से मोटी फीस देकर प्राइवेट सेमिनार या कोर्स करने की जरूरत नहीं होगी। PCMSA के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया को लागू करने के लिए विस्तृत SOP जल्द ही जारी की जाएगी, ताकि डॉक्टरों को क्रेडिट ऑवर्स क्लेम करने में कोई परेशानी न हो।

अब इस फैसले को जानिए क्या हुआ

मुफ्त मिलेंगे क्रेडिट ऑवर्स: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित होने वाली सभी ‘स्टेट ट्रेनिंग और वर्कशॉप’ अब PMC क्रेडिट ऑवर्स के लिए एलिजिबल होंगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त।

रिन्यूअल हुआ आसान: PMC रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने के लिए 5 साल में 50 क्रेडिट ऑवर्स की जरूरत होती है। अब डॉक्टर इस शर्त को सरकारी ट्रेनिंग के जरिए ही पूरा कर सकेंगे।

मिलेगी सही पहचान: इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग, वर्कशॉप और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम को सही पहचान और मान्यता मिलेगी।

डॉक्टरों का कहना है लबी मांग थी

इस फैसले पर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (PCMSA) ने खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व, स्वास्थ्य मंत्री , प्रमुख सचिव स्वास्थ्य (PSHFW) और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) का इस मामले को लगातार उठाने के लिए दिल से धन्यवाद किया है।

इसके साथ ही PCMSA ने पंजाब मेडिकल काउंसिल के प्रति भी आभार जताया है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह लंबी मांग थी।

The Punjab Plus 12 June 2026 12 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं ठप होने की चेतावनी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Next Article आदर्श नगर में निर्माणाधीन सड़क का मेयर वनीत धीर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में नजर आएगी कल कॉकरोच जनता पार्टी, अमृतसर में देगी दस्तक
Punjab
जालंधर में दिनदहाड़े शोरूम पर फायरिंग से हड़कंप: 2 बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, जानी नुक्सान नहीं
Jalandhar
आदर्श नगर में निर्माणाधीन सड़क का मेयर वनीत धीर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा
Jalandhar
पंजाब के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं ठप होने की चेतावनी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jalandhar
जालंधर में योग का महाकुंभ: अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?