जालंधर (दीपक पंडित) शहर के मेयर Vaneet Dhir ने आदर्श नगर स्थित एमजीएन स्कूल, कपूरथला चौक के निकट निर्माणाधीन सड़क का अपने साथियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र में यातायात को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मेयर ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है और विकास कार्यों के माध्यम से लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आदर्श नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन पहले से अधिक बेहतर होगा।

