By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, आरपीओ की मोबाइल वैन सेवा वरदान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, आरपीओ की मोबाइल वैन सेवा वरदान
Jalandhar

घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, आरपीओ की मोबाइल वैन सेवा वरदान

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/16 at 11:02 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जलंधर (दीपक पंडित) आम लोगों को उनके घर के नजदीक पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। इस बेहतरीन पहल के तहत आवेदकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि आवेदन से लेकर बायोमेट्रिक तक की सभी औपचारिकताएं वैन के भीतर ही पूरी हो जाती हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल के अनुसार, इस सेवा की शुरुआत वर्ष 2023 में तीन वैन के साथ की गई थी, जो आवेदनों की पेंडेंसी अधिक होने पर कार्यालय के बाहर ही खड़ी रहकर रोजाना 50-60 आवेदनों का निपटारा करती थीं।
वर्तमान में लंबित मामलों में कमी आने के कारण अब रोटेशन के आधार पर एक वैन संचालित की जा रही है, जो प्रतिदिन करीब 30 आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करती है। यह मोबाइल वैन जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सातों जिलों जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर और मोगा के दूरदराज के गांवों, कॉलेजों और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजी जाती है। आमतौर पर यह वैन किसी भी क्षेत्र में कम से कम तीन दिन तक तैनात रहती है। महीने में एक या दो बार लगने वाले इन कैंपों की सूचना पहले से जारी कर दी जाती है। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, ग्रामीणों और छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। अपॉइंटमेंट अनिवार्य : मोबाइल पासपोर्ट वैन में वॉक-इन (बिना अपॉइंटमेंट) सुविधा नहीं मिलती। आवेदकों को आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल या एम पासपोर्ट सेवा ऐप के जरिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।

बुकिंग के समय पासपोर्ट वैन विकल्प का चयन करना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन : वैन के भीतर ही फोटो खींचने, फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक डेटा दर्ज करने की अत्याधुनिक सुविधा है। आवेदकों को अपने साथ पैन कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण-पत्र, अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी ले जाना जरूरी है। शेड्यूल ट्रैकिंग : यदि आपके क्षेत्र, तहसील या गांव में वैन का कैंप लगना है, तो इसकी ताजा समय-सारिणी, स्थान और उपलब्ध स्लॉट की जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल के “पासपोर्ट सेवा लोकेटर” फीचर के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

The Punjab Plus 16 June 2026 16 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी को मारी टक्करः पलटकर बिखरा सारा सामान
Next Article अब श्री गुरु रविदास महाराज जी से जाना जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट : नाम बदलने की नोटिफिकेशन जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में नशा तस्कर के ढाबे पर चला बुलडोजर: पत्नी बोली- मेरे नाम पर है रजिस्ट्री, नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने की कार्रवाई
Jalandhar
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के जन्मोत्सव पर विशाल धार्मिक समागम आयोजित
Jalandhar
अमेरिका के कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर क्रैश:8 लोगों की मौत; अधिकारी बोले- कंट्रोल सिस्टम या इंजन में खराबी की आशंका
International
अमृतसर में फ्लैट पर छापा, 2 युवक गिरफ्तार: AK-47 और नशा बरामद, जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस की संयुक्त रेड; वांछित की तलाश में पहुंची
Crime Punjab
अब श्री गुरु रविदास महाराज जी से जाना जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट : नाम बदलने की नोटिफिकेशन जारी
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?