जालंधर ( द पंजाब प्लस) राष्ट्रोदय संगठन के पंजाब प्रधान दीपक पंडित ने आज काला हिरण फिल्म के समर्थन में बयान जारी करते हुए कहा कि इस फिल्म को जरूर रिलीज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश बिश्नोई समाज के साथ है और बिश्नोई समाज की भावनाओं का सदैव हमेशा सम्मान किया गया है। जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो सत्यता से अनभिज्ञ हैं। दीपक पंडित ने कहा कि
बिश्नोई समुदाय काले हिरण को बहुत पूजनीय मानता है। उनका मानना है कि इन निरीह जीवों की रक्षा करना उनका सर्वोच्च धार्मिक कर्तव्य है। यह समुदाय पर्यावरण और जीवों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। इतिहास में अमृता देवी के नेतृत्व में 363 बिश्नोईयों ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था।
जरूर रिलीज होनी चाहिए फिल्म काला हिरण: दीपक पंडित
Leave a comment
Leave a comment

