By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर काम करेगी: ढिल्लों,चुघ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर काम करेगी: ढिल्लों,चुघ
Punjab

पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर काम करेगी: ढिल्लों,चुघ

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/18 at 3:37 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ आज अमृतसर पहुंचे। भंडारी पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पंजाब, देश-समाज की शांति, खुशहाली और विकास के लिए अरदास की।

इस मौके पर तरुण चुघ ने घोषणा करते हुए कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार काम करेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि वे और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत गुरु रामदास जी की पवित्र नगरी अमृतसर से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन 20 जून को पंजाब के दौरे पर आएंगे और अमृतसर से पार्टी के नए अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

चुघ ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब को इन समस्याओं से मुक्त कर विकास, रोजगार और सुरक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। अपने संबोधन में उन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने विभिन्न समुदायों को एकजुट कर एक मजबूत और समृद्ध राज्य की स्थापना की थी, जिसे ‘सरकार-ए-खालसा’ के नाम से जाना जाता है। भाजपा भी पंजाब में कानून का राज, समान अवसर और सर्वांगीण विकास आधारित व्यवस्था स्थापित करना चाहती है।

The Punjab Plus 18 June 2026 18 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मानसून से पहले जालंधर नगर निगम अलर्ट, मेयर वनीत धीर ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसून से पहले जालंधर नगर निगम अलर्ट, मेयर वनीत धीर ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Jalandhar
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार : जान से मारने की दी धमकी, बोले-हमें पुलिस पसंद नहीं
Crime Punjab
जालंधर में दबंगों ने घर में घुसकर चलाईं गोलियां: हमले में एक महिला घायल
Jalandhar
विवादित वीडियो में CM मान नहीं कोई एक्टर:दो लैब में सीएम की बॉडी के 1191 एंगल की जांच हुई
Punjab
25 से 28 जून तक बंद रहेंगी इलेक्ट्रिकल दुकानें
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?