जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के मेयर Vaneet Dhir ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए बारिश संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाना तथा बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, सीवरेज सिस्टम, नालों और ड्रेनों की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही पूरे किए जाएं।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मानसून के दौरान जलभराव तथा अन्य समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि मानसून के दौरान शहर में जल निकासी व्यवस्था सुचारू रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

