By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी
Jalandhar

जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/20 at 12:39 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित फर्जी वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सोची-समझी साजिश करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने आज जालंधर में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर के पास स्थित बीजेपी व अकाली दल के कार्यालयों का घेराव किया। इसके साथ ही हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब विरोधी भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक का इस्तेमाल कर यह फर्जी वीडियो तैयार किया गया है। AAP ने चेतावनी दी है कि वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उनके अनुसार विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की साजिश रच रहे हैं।

AAP कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पंजाब का बच्चा-बच्चा यह जान चुका है कि इस वीडियो के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। उनका आरोप है कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है।

कार्यकर्ताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी दलों के पास अब कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा के पास केवल दो विधायक हैं और शिरोमणि अकाली दल की स्थिति भी कमजोर है, इसलिए वे सिर्फ बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल भाजपा दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी इलाकों में शिरोमणि अकाली दल के कार्यालयों का भी घेराव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भले ही इस संबंध में कोई सीधा निर्देश न दिया हो, लेकिन एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ फैलाए जा रहे कथित झूठे प्रचार का डटकर मुकाबला करें।

AAP नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर जांच में यह वीडियो पूरी तरह AI जनित या फेक साबित होता है जिसकी उन्हें पूरी उम्मीद है तो इस वीडियो को बनाने, इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और वायरल करने वाले हर एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

The Punjab Plus 20 June 2026 20 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आज शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, होगा भव्य स्वागत एवं ऐतिहासिक रोड शो : अशोक सरीन हिक्की
Next Article जालंधर ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन: AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ा केस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी: वित्त मंत्री बोले- फील्ड में 6 महीने से काम कर रहे
Punjab
जालंधर ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन: AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ा केस
Jalandhar
आज शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, होगा भव्य स्वागत एवं ऐतिहासिक रोड शो : अशोक सरीन हिक्की
Jalandhar
शातिर अपराधी जीजा-साले गिरफ्तार:2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, कई अपराधिक मामले दर्ज, विदेशी पिस्टल्स बरामद
Crime Punjab
पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी को उतारा मौत के घाट
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?