By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी: वित्त मंत्री बोले- फील्ड में 6 महीने से काम कर रहे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी: वित्त मंत्री बोले- फील्ड में 6 महीने से काम कर रहे
Punjab

पंजाब बिजली विभाग में 2,437 युवाओं को मिलेगी नौकरी: वित्त मंत्री बोले- फील्ड में 6 महीने से काम कर रहे

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/20 at 12:55 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE
चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2,437 अप्रेंटिस युवाओं को नियमित रूप से विभाग में शामिल करने का फैसला लिया है। इन युवाओं को असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि PSPCL ने करीब आठ-नौ महीने पहले आईटीआई पास युवाओं के लिए 2,600 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इनमें से 2,437 युवाओं ने विभाग में प्रशिक्षण शुरू किया और वे पिछले छह महीने से अधिक समय से फील्ड में कार्य कर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा से पंजाब के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के पक्षधर रहे हैं। इसी नीति के तहत मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस संबंध में एडवोकेट जनरल से कानूनी राय ली गई। कानूनी प्रक्रिया और विभागीय नियमों की समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्धारित न्यूनतम योग्यता पूरी करने वाले प्रशिक्षुओं को विभाग में नियुक्त किया जा सकता है।

 चीमा ने कहा कि इस समय बिजली विभाग पर कार्यभार काफी बढ़ा हुआ है। गर्मी चरम पर है और मानसून भी दस्तक देने वाला है। ऐसे में फील्ड स्तर पर अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ की जरूरत को देखते हुए इन युवाओं की सेवाएं विभाग में ली जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इन युवाओं को PSPCL में असिस्टेंट लाइनमैन के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री का मानना है कि जो भी युवा परीक्षा पास करता है और निर्धारित न्यूनतम योग्यताएं पूरी करता है, उसे रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। इसी सोच के तहत यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अब इन युवाओं को एक बेसिक टेस्ट देना होगा, जिसमें पंजाबी भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा। उन्हें पंजाबी भाषा का यह टेस्ट पास करना होगा। यदि वे इसे सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं, तो विभाग उन्हें तुरंत नियुक्त करेगा। विभाग यह टेस्ट आयोजित करेगा और परीक्षा पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति दी जाएगी।

 पंजाब और राज्य के बाहर से आने वाले सभी अभ्यर्थियों को यह टेस्ट देना अनिवार्य होगा। यह एक भाषा संबंधी परीक्षा है, जिसे पास किए बिना पंजाब सरकार में नियुक्ति नहीं हो सकेगी। लैंग्वेज टेस्ट इसलिए जरूरी किया गया है क्योंकि कर्मचारियों की तैनाती किसी भी गांव या शहर में हो सकती है।

 पंजाबी भाषा का ज्ञान होने पर ही वे आम लोगों से प्रभावी ढंग से संवाद कर सकेंगे और अपना कार्य बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इसी उद्देश्य से यह बेसिक पंजाबी भाषा टेस्ट लागू किया गया है। विभाग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर इस परीक्षा का सिलेबस और तारीख जारी करेगा, ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सकें और परीक्षा में शामिल हो सकें।

The Punjab Plus 20 June 2026 20 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन: AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ा केस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन: AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ा केस
Jalandhar
जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बीजेपी ऑफिस का घेराव किया, बोले- CM मान का फर्जी AI वीडियो बनाया, कार्रवाई की चेतावनी
Jalandhar
आज शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, होगा भव्य स्वागत एवं ऐतिहासिक रोड शो : अशोक सरीन हिक्की
Jalandhar
शातिर अपराधी जीजा-साले गिरफ्तार:2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, कई अपराधिक मामले दर्ज, विदेशी पिस्टल्स बरामद
Crime Punjab
पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी को उतारा मौत के घाट
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?