By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चली गोली:आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चली गोली:आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
Jalandhar

जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चली गोली:आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/22 at 12:35 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है। पास की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी और एक होम्योपैथिक दवाई की दुकान बंद करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि आसपास चर्चा है कि गोली चली है।

साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि एसीपी द्वारा सूचना दी गई थी कि गोली चलने की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।

The Punjab Plus 22 June 2026 22 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में लगी आग: फायर टीमें बुझाने में जुटीं, 2 घंटे से डाला जा रहा पानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में लगी आग: फायर टीमें बुझाने में जुटीं, 2 घंटे से डाला जा रहा पानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Jalandhar
कनाडा सरकार ने वीजा और शरणार्थी नियमों में किए बड़े बदलाव, पंजाबियों पर भी पड़ेगा असर
International Punjab
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने LPU में योग कियाः बोले- पंजाब को खोखला नहीं होने देंगे
Jalandhar
पंजाब में विदेशी हैंडलर्स के 3 गुर्गे अरेस्टः SSOC अमृतसर-काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर का बड़ा एक्शन; 3 पिस्तौलें और कारतूस बरामद
Crime Punjab
जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंगः 2 युवकों ने चलाई गोलियां, एक को लोगों ने दबोचकर पीटा
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?