नकोद (द पंजाब प्लस) नूरमहल नगर कौंसिल को नई टीम मिल गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दीपक कुमार दीपू को प्रधान और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कुलदीप कुमार दीपा को उपप्रधान चुना गया है। नकोदर (नूरमहल) की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए एक युवा और सक्षम टीम का चयन किया गया है।
विधायक मान ने बताया कि सोमवार को प्रधान पद के लिए दीपक कुमार दीपू को 9 वोट मिले, जबकि वाइस प्रधान पद के लिए कुलदीप कुमार दीपा को भी 9 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह नई टीम शहर की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम करेगी।

विधायक ने घोषणा की कि नगर परिषद सबसे पहले गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बिछाने का प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इसके साथ ही शहर की सफाई और उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी हाउस से लेकर लंबे बाजार होते हुए जालंधरी गेट तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान दुकानदारों और शहरवासियों ने नई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शहर के विकास और भविष्य की योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
इस मौके पर गुरमेल चुंबर (बसपा नेता), जगदीश शेरपुरी, ओम प्रकाश कुंदी, करनैल बालू (चेयरमैन मार्केट कमेटी नकोदर), हंस राज सिद्धू, विजय मरास (कौंसलर), नरेंद्र कौर, राजू उप्पल, देव राज सुमन (बसपा नेता), मनजीत कंदोला, वेद प्रकाश सिद्धम, हनी आदेकाली (प्रधान ब्लॉक नूरमहल), संदीप गुमटाला, जतिंदर कुमार और मंदीप शुक्ला (भाजपा प्रधान नूरमहल) सहित आम आदमी पार्टी और बसपा के कई अन्य नेता मौजूद रहे।

