लुधियाना(द पंजाब प्लस) लुधियाना के पूर्व सांसद बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हो चुका है। उन्हें भी दूसरी बार राज्यसभा की टिकट नहीं दी। उनकी जगह अमृतसर से हिंदू नेता तरूण चुघ को राज्यसभा भेजा गया है।
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या रवनीत बिट्टू भी मंत्रिपद से इस्तीफा देंगे या नहीं। उनके मंत्रीपद पर बने रहने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि अभी इसकी संभावना नहीं लग रही क्योंकि पंजाब में करीब 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में भाजपा उन्हें हटाने या उनके पोर्टफोलियो में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगी।
रवनीत बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। 21 जून को कार्यकाल खत्म हो गया। हालांकि नियमों के मुताबिक बिट्टू बिना सांसद बने भी 6 महीने तक मंत्री बने रह सकते हैं।

