By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया
Punjab

एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/24 at 12:30 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) एअर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात रास्ता भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जा घुसी। इसे पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी देकर वापस भेजा। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे अमृतसर लैंड होना था।

एयर इंडिया की फ्लाइट काफी समय तक अमृतसर के आसपास घूमती रही।

पाकिस्तान के एयर स्पेस से जब फ्लाइट लौटी तब तक अमृतसर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया था, ऐसे में इसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की भी पैसेंजर फ्लाइट फ्लाई जिन्ना-9P514 खराब मौसम के कारण भारतीय एयरस्पेस में घुस आई थी। लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही फ्लाइट को वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में लाया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह विमान अपने तय समय से 3 मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई।

विमान को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन यह रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयर स्पेस में जा घुसा। इस बात का पता पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी।

इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न लेकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय निकल जाने के बाद विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने से विमान को उतरने की परमिशन नहीं मिली।

एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश मिले। इसके बाद विमान वापस दिल्ली गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब 2 घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए फिर से उड़ान भरी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 4 घंटे की देरी से 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

The Punjab Plus 24 June 2026 24 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article शहर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ
Next Article किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से लूट की वारदात, राहगीर की मुस्तैदी से एक काबू
Jalandhar
किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम
Punjab
शहर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ
Jalandhar
जालंधर BMS फैशन शोरूम में फायरिंग करने वाले पुलिस ने किया एनकाउंटर
Jalandhar
रवनीत बिट्‌टू के केंद्रीय मंत्रीपद पर सस्पेंस: राज्यसभा कार्यकाल हुआ खत्म
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?