By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम
Punjab

किसानों ने किया बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/24 at 12:51 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाबवासियों के लिए एक बेहद अहम खबर है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर 1 जुलाई को टांडा (उड़मुड़) में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए जाम करने का ऐलान किया गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, दोआबा किसान समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान ने बताया कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर 18 मई को जालंधर स्थित गन्ना विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान परियोजना अधिकारी और संबंधित विभाग ने आश्वासन दिया था कि 30 मई तक किसानों के खातों में 68.50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 142 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह बीत जाने के बावजूद किसानों के खातों में अब तक एक भी रुपया नहीं पहुंचा है। अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिए गए, जबकि उनके द्वारा बनाया गया नया पोर्टल भी पूरी तरह विफल साबित हुआ।

अब गन्ने की नई फसल तैयार होने वाली है, लेकिन किसानों को पिछली फसल का भुगतान भी नहीं मिला। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनका बकाया भुगतान भी नहीं कर रही है। जंगवीर सिंह चौहान ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 जून तक किसानों के खातों में 68.50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई, तो 1 जुलाई को दोआबा किसान समिति पंजाब के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और उड़मुड़-टांडा स्थित जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पंजाब की अन्य सड़कों को भी जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

The Punjab Plus 24 June 2026 24 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया
Next Article जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से लूट की वारदात, राहगीर की मुस्तैदी से एक काबू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से लूट की वारदात, राहगीर की मुस्तैदी से एक काबू
Jalandhar
एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया
Punjab
शहर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ
Jalandhar
जालंधर BMS फैशन शोरूम में फायरिंग करने वाले पुलिस ने किया एनकाउंटर
Jalandhar
रवनीत बिट्‌टू के केंद्रीय मंत्रीपद पर सस्पेंस: राज्यसभा कार्यकाल हुआ खत्म
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?