By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: CM मान के कथित वीडियो मामले में BJP की एंट्री: सांपला बोले-हरियाणा में पंजाब के 2 अफसरों पर FIR दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > CM मान के कथित वीडियो मामले में BJP की एंट्री: सांपला बोले-हरियाणा में पंजाब के 2 अफसरों पर FIR दर्ज
Jalandhar

CM मान के कथित वीडियो मामले में BJP की एंट्री: सांपला बोले-हरियाणा में पंजाब के 2 अफसरों पर FIR दर्ज

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/25 at 3:24 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और पंजाब पुलिस पर निशाना साधा। सांपला ने दावा किया कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें पंजाब पुलिस के 2 अफसरों पर एक गैर-मान्यता प्राप्त लैब से झूठी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दबाव डालने के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहब की जांच में यह साबित हो चुका है कि यह वीडियो असली है और AI जनरेटेड नहीं है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अकाल तख्त के फरमान को लागू करने और ऐसे नेताओं का बहिष्कार करने की अपील की है।

विजय सांपला ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की है, वह किसी की शिकायत पर आधारित है। शिकायत में साफ तौर पर बताया गया है कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच को लेकर भारी दबाव बनाया गया था। सांपला ने खुलासा किया कि इस एफआईआर में पंजाब पुलिस के दो उच्च अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एक लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और दूसरे एसपी (क्राइम) हैं।

भाजपा नेता ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाले पदों पर होने के बावजूद, इन अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर और कठपुतली के रूप में काम किया, जो कि बेहद गलत और अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री चाहते, तो वे शुरुआत में ही इस पूरे मामले को लेकर माफी मांग सकते थे और विवाद को वहीं खत्म कर सकते थे।

The Punjab Plus 25 June 2026 25 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामला, 2 शूटर्स गिरफ्तार:पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामला, 2 शूटर्स गिरफ्तार:पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
Jalandhar Punjab
जालंधर में CM मान के खिलाफ गुरुद्वारे में लगे पोस्टर:कथित वायरल वीडियो पर विवाद गहराया
Jalandhar Punjab
BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी:जालंधर में केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश हुए
Jalandhar
संत निरंजन दास पद्मश्री सम्मान लेकर जालंधर पहुंचे: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने किया स्वागत
Jalandhar
पंजाब में कल से वोटर लिस्ट का SIR: BLO घर-घर पहुंचेंगे,1 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची; 86% मैपिंग पूरी
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?