जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार ने लापता होने के की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव भी बरामद कर लिया है।
मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पार्ट टाइम डीजे का काम करता था। वो 4 दिन पहले घर से निकला था और तभी से लापता था। गुरप्रीत की अभी शादी नहीं हुई है और मां-बाप का इकलौता बेटा था और डीजे का काम करता था।
गुरप्रीत उर्फ नोनी पुत्र जसबीर सिंह 22 जून तारीख को लापता हो गया था। इस दौरान पहले परिवार द्वारा उसे ढूंढने की कोशिश की गई। जिसके बाद 23 तारीख को परिवार ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई थी।
एक सीसीटीवी फुटेज में गुरप्रीत सिंह को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया। पुलिस ने कूड़े के डंप पर काम करने वाले गुरप्रीत के दोस्त रवि को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया।
आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस बीते डेढ़ घंटे से जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप से शव को बरामद करने में जुटी हुई है।
रिश्तेदार रणजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत और रवि दोस्त थे। गुरप्रीत कंटिंग करवाने के लिए घर से गया था और उसके बाद लापता हो गया। उनको शक है कि रवि अकेला कत्ल नहीं कर सकता, उसके साथ अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।
रवि 7 से 8 साल से कैंट कैंटोनमेंट में डंप पर बलजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास जेसीबी चलाने का काम करता है। रवि जालंधर कैंट का निवासी है और डंप पर काम करता था।

