जालंधर (दीपक पंडित) राष्ट्रोदय संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जो राजनीतिक कांग्रेस, आम आदमी पार्टी श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शोर डाल रहे हैं इनसे पूछा जाए कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए इन्होंने कितना दान दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तो अभी तक श्री राम लला के दर्शन भी नहीं करने गए और अरविंद केजरीवाल दो दिन पहले ही वहां होकर आए हैं। राष्ट्रोदय संगठन ने कहा कि बेवजह शोर डालने से कुछ नहीं होगा क्योंकि जनता सब जानती है कि शोर डालने वाले केवल राजनीति कर रहे हैं। दान राशि चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कानून अपना काम कर रहा है बस दिक्कत उन राजनेताओं को है जो इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुनाना चाहते हैं। राष्ट्रोदय संगठन के पदाधिकारी दीपक पंडित ने कहा कि भगवान राम हर हिन्दू के दिल में बसते हैं और हर हिन्दू श्री राम लला के दर्शन करने जाता रहेगा।

