By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार: चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमाने पर फंसा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार: चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमाने पर फंसा
Jalandhar

जालंधर में रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार: चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमाने पर फंसा

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/30 at 10:50 AM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे के फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 6 महीने से रेलवे स्टाफ की नाक के नीचे ‘सिंघम’ बनकर घूम रहा था। वह VIP ट्रीटमेंट और फ्री में एसी कोच में सफर करता था।

आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है। जालंधर कैंट में वह चेकिंग स्टाफ पर अपनी धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से वहां मौजूद स्टाफ को शक हो गया। जिससे स्टाफ ने बिना देरी किए इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आईडी मांगने पर उसकी पोल खुल गई।

दरअसल, आरोपी जावेद अली फिल्मी स्टाइल में रौब झाड़ने और रेलवे स्टेशनों पर वीआईपी ट्रीटमेंट लेने का आदी था। वह खुद चेकिंग स्टाफ को साथ लेकर ट्रेनों में और जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला व लुधियाना के बुकिंग काउंटरों पर चेकिंग करने पहुंच जाता था। फिरोजपुर मंडल में वह पिछले 6 महीने से बिना किसी डर के इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था।

हाल ही में जब वह जालंधर कैंट पर चेकिंग स्टाफ पर अपनी धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से वहां मौजूद स्टाफ को शक हो गया। स्टाफ ने बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सीधे आरोपी से उसका ऑफिशियल रेलवे आईडी कार्ड मांग लिया।

रेलवे अधिकारियों ने जब उससे आईडी कार्ड की मांग की, तो सुनते ही बह घबरा गया और कोई भी वैध दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद असली अधिकारियों ने उसके झूठ को पकड़ लिया। तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को बुलाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जीआरपी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद अली बेहद शातिर है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करते हुए पकड़ा गया था और सलाखों के पीछे जा चुका है। इस बार वह अमृतसर में वीआईपी ट्रीटमेंट लेकर जालंधर कैंट पहुंचा था और यहां से उसे एसी कोच में मुफ्त में लुधियाना जाना था।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि रेलवे ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगा।

इस घटना के बाद फिरोजपुर मंडल ने एक अलर्ट भी जारी किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति खुद को विजिलेंस अफसर या बड़ा अधिकारी बताकर धौंस जमाए, तो सबसे पहले उसकी वैध आईडी जरूर चेक करें। जरा भी शक होने पर तुरंत आरपीएफ या स्टेशन मास्टर को सूचित करें।

The Punjab Plus 30 June 2026 30 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में 1013 लेक्चरर होंगे भर्ती, 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन: हिस्ट्री में सबसे ज्यादा पद
Next Article शोर डालने वाले कांग्रेस और आप वाले ये बताएं उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कितना दान दिया: राष्ट्रोदय संगठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP:UPSC ने बुलाई बैठक; 3 अफसरों का पैनल होगा शॉर्टलिस्ट
Punjab
अमृतसर में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त
Crime Punjab
शोर डालने वाले कांग्रेस और आप वाले ये बताएं उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कितना दान दिया: राष्ट्रोदय संगठन
Jalandhar
पंजाब में 1013 लेक्चरर होंगे भर्ती, 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन: हिस्ट्री में सबसे ज्यादा पद
India
जालंधर में लापता सिलाई कारीगर का मिला शव: मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?