By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ विवादों में, FIR दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ विवादों में, FIR दर्ज
Punjab

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ विवादों में, FIR दर्ज

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/07 at 2:44 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

लुधियाना (द पंजाब प्लस): लुधियाना में सोशल मीडिया पर एक्टिव इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई निहंग संगठन से जुड़े मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत के बाद की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणजीत कौर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाल रही हैं, जिनमें भाषा, हाव-भाव और पहनावे को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से समाज पर गलत असर पड़ रहा है, खासकर बच्चों पर। इसके अलावा आरोप यह भी है कि कुछ वीडियो में पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर यह जताया गया कि उन्हें इस तरह का कंटेंट डालने की अनुमति है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति घर में शिवलिंग स्थापित कर उसकी मर्यादा भंग की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह के कृत्य से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं रणजीत कौर और उनके पति ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे खुद को परेशान किए जाने को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास शिकायतकर्ता के खिलाफ सबूत हैं, जिन्हें वे समय आने पर सामने रखेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निहंग जत्थेबंदियों द्वारा रणजीत कौर के घर जाकर विरोध भी किया गया था, जिस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

रणजीत कौर ने कोरोना काल में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया था। ‘भाभी चुम्मेवाली’ नाम से पहचान बनने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और बाद में उन्हें जट्ट एंड जूलियट 3 में छोटा रोल भी मिला। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

The Punjab Plus 7 July 2026 7 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर पुलिस ने फायरिंग आरोपी का किया एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी; अरेस्ट करते समय आरोपी ने की फायरिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर पुलिस ने फायरिंग आरोपी का किया एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी; अरेस्ट करते समय आरोपी ने की फायरिंग
Crime Jalandhar
PM मोदी के लिए लगेगा ₹2 करोड़ का टेंट: चंडीगढ़ में 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा
Punjab
जालंधर में एक्टिवा के लिए खरीदा ₹8.52 का VIP नंबर: ई-ऑक्शन में 25 लाख के बिके 9 नंबर
Jalandhar Punjab
गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका, सिख ने कहा- एंट्री फ्री, पहले पूरे कपड़े पहनो
Punjab
दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार हत्याओं का दावा
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?