By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर रेड: भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद, 3 हिरासत में
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर रेड: भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद, 3 हिरासत में
CrimeJalandhar

जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर रेड: भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद, 3 हिरासत में

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/08 at 11:27 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत अर्बन एस्टेट इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बारों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्के और अन्य संबंधित सामान बरामद किया। इस कार्रवाई को तीन अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जालंधर के अर्बन एस्टेट में अवैध हुक्का बारों पर तीन थानों का छापा। - Dainik Bhaskar

एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन की निगरानी में कार्रवाई की योजना तैयार की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों को शामिल कर एक संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ अर्बन एस्टेट इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्के और अन्य सामान बरामद।

तलाशी के दौरान पुलिस टीम को हुक्का बार के अंदर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू, कई हुक्के और अन्य संबंधित सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए सील कर दिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध कारोबार के मुख्य संचालक और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

एडीसीपी राकेश यादव ने स्पष्ट किया कि जालंधर शहर में किसी भी तरह के अवैध काम और नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। एडीसीपी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में इस तरह का अवैध कारोबार या नशे की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

 

The Punjab Plus 8 July 2026 8 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:सारा सामान जला, अंदर सो रहे मजदूर की जान बची; एक घंटे बाद पाया काबू
Next Article गैंगस्टर लॉरेंस को अमेरिका ले जाएगी FBI: पहली बार दावा- इन्होंने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar: दो भाइयों पर फायरिंग, युवक-युवती पुलिस की गिरफ्त में
Crime Jalandhar
गैंगस्टर लॉरेंस को अमेरिका ले जाएगी FBI: पहली बार दावा- इन्होंने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई
India Punjab
जालंधर में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:सारा सामान जला, अंदर सो रहे मजदूर की जान बची; एक घंटे बाद पाया काबू
Jalandhar
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ विवादों में, FIR दर्ज
Punjab
जालंधर पुलिस ने फायरिंग आरोपी का किया एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी; अरेस्ट करते समय आरोपी ने की फायरिंग
Crime Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?