By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: PM के पंजाब दौरे वाले दिन बम ब्लास्ट की धमकी: मंत्री बिट्टू पर आपत्तिजनक टिप्पणी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > PM के पंजाब दौरे वाले दिन बम ब्लास्ट की धमकी: मंत्री बिट्टू पर आपत्तिजनक टिप्पणी
Punjab

PM के पंजाब दौरे वाले दिन बम ब्लास्ट की धमकी: मंत्री बिट्टू पर आपत्तिजनक टिप्पणी

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/13 at 12:49 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। ईमेल में लिखा- आज स्कूल निशाने पर हैं, इसके बाद 17 जुलाई को बम धमाके होंगे।

ईमेल में मोहाली के स्कूलों, मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने का दावा किया गया है। साथ ही पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हुए उन्हें अपना भाई बताया गया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि भास्कर इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।

फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है।

इधर, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। इससे पहले कल (12 जुलाई को) SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।

शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर उन्हें ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके तय स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा। कृपया अपने बच्चे को लेने के लिए समय पर पहुंचें।

शिवालिक पब्लिक स्कूल कोई धमकी भरी ईमेल। दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।

The Punjab Plus 13 July 2026 13 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चंडीगढ़ में आज पंजाब के किसानों की बाइक रैली: कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट
Next Article पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म:अब साल में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे; गवर्नर ने ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ID मांगने पर पुलिस के सामने युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
Jalandhar
पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म:अब साल में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे; गवर्नर ने ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी
Punjab
चंडीगढ़ में आज पंजाब के किसानों की बाइक रैली: कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट
Punjab
पंजाबी गायक केएस मक्खन के नाम पर बने फर्जी पेज: बोले- विवादों से मेरा कोई वास्ता नहीं
Punjab
जालंधर में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला: मौके पर ही मौत; ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?