By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार:बैरिकेड्स तोड़ भागने लगे, पुलिस पर चलाई गोली, पिस्तौल-कारतूस और कार बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार:बैरिकेड्स तोड़ भागने लगे, पुलिस पर चलाई गोली, पिस्तौल-कारतूस और कार बरामद
CrimePunjab

एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार:बैरिकेड्स तोड़ भागने लगे, पुलिस पर चलाई गोली, पिस्तौल-कारतूस और कार बरामद

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/21 at 12:45 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

बरनाला (द पंजाब प्लस) बरनाला में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान इन युवकों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह घटना पुराने टोल प्लाजा महल कलां के पास हुई, जहां एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम (IPS) के निर्देश पर गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।

बरामद की गई पिस्तौल।

डीएसपी महल कलां सतविंदर सिंह विरक की निगरानी में थाना महल कलां के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए स्टाफ बरनाला की ओर से विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान महल कलां की तरफ से आ रही एक सफेद वरना कार (DL-9CA-6877) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

कार ड्राइवर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने 3 फायर किए। कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों की कार रुक गई और उसमें से दो युवक उतरकर खेतों की ओर भागने लगे।

खेतों की तरफ भागते समय कार ड्राइवर ने पुलिस पर एक और फायर किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरसी (निवासी बख्तगढ़, हाल महल कलां) और गुरसरन सिंह उर्फ सरना (निवासी रोता, जिला मोगा) के रूप में हुई है।

मौके पर हुई फायरिंग के खोल कारतूस।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल (2 जिंदा कारतूस), एक देसी .32 बोर पिस्तौल (2 जिंदा कारतूस), इस्तेमाल की गई वरना कार और मौके पर हुई फायरिंग के 5 खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

The Punjab Plus 21 July 2026 21 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article माता वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक, खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
Next Article ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में उतरे दिलजीत दोसांझ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिरोमणि अकाली दल में बगावत: नेताओं ने पार्टी छोड़ी, नया दल बनाने का ऐलान; अमृतपाल की पार्टी से गठबंधन
Punjab
पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम:UK बैठे आतंकी के 17 साथी गिरफ्तार; IED- डेटोनेटर, ग्लॉक पिस्टल बरामद
Punjab
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में उतरे दिलजीत दोसांझ
Punjab
माता वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक, खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
Punjab
पंजाब- एक ही प्लॉट पर बना सकेंगे घर-दुकान और ऑफिस:7 दिन में नक्शा पास, सेल्फ-सर्टिफिकेशन होगा
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?