चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुए पुलिस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

दिलजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा,” बीते दिन कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रदर्शनकारियों के साथ जो कुछ हुआ, वह बेहद गलत था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जो उचित नहीं था। दिलजीत ने खास छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा विद्यार्थियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाए। अपनी पोस्ट के अंत में दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि “लोगों की आवाज़, रब की आवाज़ होती है,” इसलिए जनता की बात को सम्मानपूर्वक सुनना चाहिए।

