चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) खराब फसलों के मुआवजे और दूसरी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में धरना देने आने वाले किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए हैं। बैरीकेड्स और हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात की गई है। पुलिस विभाग ने एस.पी. सिटी करीब चार मृदुल ने सोमवार को तैनात की है। सभी एंट्री प्वाइंट पर चैकिंग की हजार फोर्स एंट्री प्वाइंट पर एस.पी. सिटी मृदुल ने सोमवार को सभी एंट्री प्वाइंट की चैकिंग की। किसानों को शहर में प्रवेश होने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डी.एस.पी. की जिम्मेवारी लगाई है। पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में घुसकर परेड ग्राउंड सैक्टर-17 में मांग मंगवाने के लिए धरना देना चाहते हैं जबकि चंडीगढ़ पुलिस बार्डर पर रोकने की योजना बना रही है। हालांकि पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ आने वाले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।