चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा समूह जिला शिक्षा अफसरों को आदेश जारी किए गए हैं। दर्जा चार दसवीं पास से बतौर एस.एल.ए. की पदोन्नतियों की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए पत्र के साथ दर्जा चार की सीनियरता सूची अनुसार 20.8.2019 द्वारा जारी लिस्ट भेजी जाए। लिस्ट में अपने-अपने जिले से संबंधित कर्मचारियों के सर्विस ब्यौरा प्रोफ्रार्मा भरकर संबंधित जिला शिक्षा अफसर द्वारा अपने प्रति हस्ताक्षर करके भेजा जाए। यह भी तस्दीक किया जाए कि कर्मचारी का रिकॉर्ड निजी स्तर पर चैक कर लिया गया है।
यह भी यकीनी बनाया जाए कि इसके अलावा कोई अन्य सीनियरता अनुसार सीनियर योग्य सेवा निभा रहे कर्मचारी (रूल, हिदायतों अनुसार) उपलब्ध नहीं है। यह सूचना 8.01. 2024 को दफ्तर छोड़ने से पहले इस शाखा की ईमेल आई.डी. [email protected] पर हालत में पेश करने को लेकर यकीनी बनाया जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार लापरवाही, देरी या कोताही न की जाए।
अगर लिस्ट में 20.08.2019 द्वारा जारी दर्जा चार की सीनियरता सूची अनुसार सीनियरता नं. 254 तक कोई सेवा निभा रहा योग्य कर्मचारी (रूल, हिदायतों अनुसार) रहता है तो उसकी सूचनी भेजने को लेकर यकीनी बनाया जाए। (सीनियरता नंबर 254 तक 59/60 वर्ष में सेवा निभा रहे कर्मचारियों की सूचना भेजने को लेकर भी यकीनी बनाया जाए।)