फगवाड़ा (द पंजाब प्लस) पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुई है।
जिस निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि सुबह तीन बजे के करीब व्यक्ति को एक बाथरूम में काटा गया। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है। कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी मौके पर पहुंच रही हैं।
बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति स् दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।
निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने सुबह करीब 3 बजे बाथरूम में व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद अपने आप को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया है। निहंग सिंह को कमरे से निकालने प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर सिख जत्थेबंदियों को साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।