जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। उसी गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने केस में हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। जानकारी अनुसार लेदर कॉम्प्लेक्स के गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह करीब सवा 9 बजे एक शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला था।
थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त युवक की हत्या कर कर शव यहां पर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक की पहचान अंकुर निवासी बस्तियां के रूप में हुई है। जिसके परिवार को मामले की सूचना दे दी गई थी। परिवार ने क्राइम सीन पर पहुंच कर जमकर हंगामा भी किया। जिसके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए हैं।