चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने अपने जमानत आदेशों में संशोधन के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि उन्हें गैंगस्टरों अर्श डल्ला से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उन्हें अपने लाइसेंसी हथियार रखने की इजाजत दी जाए। कोर्ट में सुखपाल खैरा ने कहा कि उन्हें कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला से जान से मारने की धमकी मिली हैं।
सुखपाल खैरा ने कहा कि उन्होंने अपना लाइसेंसी हथियार जमा कर दिया है, लेकिन अब उन्हें अपनी जान का डर सता रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके जमा किए गए हथियार उन्हें वापस लौटाए जाएं। हाई कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों को देखने के बाद पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी तय की गई है।
इससे पहले सोमवार को सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई हुई। इसमें पुलिस ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अपना जवाब दाखिल किया था। इसी बीच सुखपाल सिंह खैरा की ओर से यह अर्जी दाखिल की गई। वहीं, अब कोर्ट पंजाब सरकार की ओर से दाखिल जवाब पर गौर करेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।