चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) 1997 बैच के आईपीएस अफसर सुरेंद्र सिंह यादव को चंडीगढ़ का नया डीजीपी नियुक्त किया गया हैं। उन्हें दिल्ली से ट्रांसफर करके चंडीगढ़ भेजा गया हैं। गृह मंत्रालय ने दिनांक 09.02.2024 के समसंख्यक आदेश में संशोधन करते हुए, सुरेंद्र सिंह यादव, आईपीएस (एजीएमयूटी:1997) को दिल्ली से स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें चंडीगढ़ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।


