जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में कांग्रेस द्वारा आज यानी बुधवार को दोपहर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाना है। कांग्रेस जिला प्रधान व सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक रहे राजिंदर बेरी ने कहा- पार्टी द्वारा उक्त जगह पर सरकार का पुतला फूंका जाएगा।
पूर्व विधायक बेरी ने कहा- पिछले काफी समय से लोगों को आरटीओ संबंधित कामों में काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। जिसके चलते ये प्रदर्शन कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जाना है। वहीं, पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
पिछले कई दिनों क्षेत्री परिवहन विभाग में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शहर के सैंकड़ों लोगों की फाइलें पास होने के लिए अटकी हुई हैं। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेसी नेता बेरी के पास काफी शिकायतें आई थी। जिसके चलते उन्होंने आज यानी बुधवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने आरटीओ आदित्य गुप्ता को नोटिस जारी किया है। गुप्ता ने 12 मार्च को ड्यूटी जॉइंन करनी थी। मगर उन्होंने नहीं जॉइंन की, जिसके चलते विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि गुप्ता पहले 20 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक मेडिकल लीव पर थे, जिसके बाद गुप्ता ने 15 मार्च तक छुट्टी बढ़वा ली। जिसके बाद डीसी ने 12 मार्च तक ड्यूटी जॉइंन करने के आदेश दिए थे। मगर उन्होंने नहीं की।