जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 8 उम्मीदवार घोषित किए गए जबकि 5 सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। जारी हुई सूची के अनुसार अमृतसर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव लड़ेंगे जो अजनाला से विधायक हैं।
खडूर साहिब- लालजीत सिंह भुल्लर
जालंधर- सुशील कुमार रिंकू
फतेहगढ़ साहिब- गुरप्रीत सिंह जी.पी
फरीदकोट- करमजीत अनमोल
बठिंडा- गुरमीत सिंह खुडियां
संगरूर- गुरुमीत सिंह मीत हेयर
पटियाला- डॉ बलबीर सिंह