चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) एक तरफ कांग्रेस और भाजपा द्वारा जहां चुनावी घोषणा पत्र जारी किए जा चुके हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) भी अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में जुट गया है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) SAD मेनिफेस्टो कमेटी की मीटिंग चंडीगढ़ में होने जा रही है।
इस बैठक में मेनिफेस्टो को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। SAD की कोशिश यही है कि मेनिफेस्टो ऐसा होना चाहिए, जिससे की पार्टी हर वर्ग को टारगेट किया जा सकें। मेनिफेस्टों से जहां यूथ पर फोकस किया जाएगा, वहीं इसमें डेवलपमेंट का भी विजन दिखेगा। साथ ही इसमें पंथक व किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
SAD की तरफ से मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में 15 लोगों को जगह दी गई है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से इस बाबत फैसला लिया गया है। पार्टी के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूदड़ को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा कमेटी में मेंबर सेक्रेटरी पद है। वहीं, कमेटी में 6 स्पेशल इनवाइटी मेंबर शामिल किए गए हैं। यह कमेटी ही सारी चीजों पर मंथन कर रही है।
भले ही SAD पहले भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ता रहा है। लेकिन SAD की तरफ से दो तरह के मेनिफेस्टो बनाए जाते रहे हैं। इनमें एक मेनिफेस्टो तो पार्टी का प्रदेश स्तर कर रहता है, जबकि दूसरा उस लोकसभा हलके को लेकर तैयार किया जाता है। इसमें हलके के सभी मुद्दों को शामिल किया जाता है, जो कि इलाके के अहम मुद्दे होते हैं। साथ ही इस बहाने लोग सीधा पार्टी से जुड़ जाते हैं। इस तरह का प्रयोग प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा कर चुके हैं। वहीं, इस बहाने पार्टी खुद को वोटरों के करीबी होने का दावा करती है।