जालंधर (द पंजाब प्लस) जालंधर से ग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू आज बीजेपी जॉइंन कर सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि बिट्टू की जॉइंन दिल्ली में आज करवाई जाएगी। हालांकि फिलहाल बिट्टू द्वारा इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर भी रह चुके हैं। जिन्हें गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता है। पिछले कई दिनों से भाजपा के बड़े नेताओं के साथ तेजिंदर सिंह बिट्टू की मीटिंग हुई थी। जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे।
बता दें कि बिट्टू करीब 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस के लिए दोबारा काम करना शुरू किया था। वह जालंधर से पनसप चेयरमैन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रह चुके हैं। मगर एक दम से उनका कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाना, कांग्रेस को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इससे जालंधर सहित पंजाब की कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान होगा।