चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में मौसम बदला गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर साफ देखने को मिल रहा है। आकाश में बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की तरफ 8 जिलों के लिए ऑरेंज व 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आसमानी बिजली चमकने के भी आसार है। ऐसे में जॉगिंग या सैर आदि को स्थगित करें। साथ ही फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है ।
मौसम विभाग के मुताबिक सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहिरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ा, समाना, लुधियाना, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिदड़बाहा, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, खन्ना, पायल, लुधियाना पूर्वी, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, निहाल सिहालवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चमी में मौसम बदलने के आसार है। यहां पर तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम बदलने का असर तापमान भी साफ देखने को मिल रहा है। तापमान गिरना शुरू हो गया है। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया। यह पूरे पंजाब में सबसे कम रहा है। इसके अलावा लुधियाना 23.6 डिग्री और जालंधर 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। हालांकि पहले तामपान बढ़ रहा था। साथ ही लोग घरों में एसी व कूलर आदि चलाने को मजबूर हो गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम खुद जागरूक रहने की जरूरत है। ताकि खुद बचाया जा सकें।