By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय न्याय संहिता के तहत बदले पंजाब पुलिस के काम करने के तरीके
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > भारतीय न्याय संहिता के तहत बदले पंजाब पुलिस के काम करने के तरीके
Punjab

भारतीय न्याय संहिता के तहत बदले पंजाब पुलिस के काम करने के तरीके

The Punjab Plus
Last updated: 2024/07/01 at 1:02 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करने के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस के काम करने के तरीकों में भी बदलाव आएंगे। अब नए नियमों के अनुसार जब भी कोई ड्यूटी ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंचेगा तो जांच शुरू करने से पहले उसे अपने मोबाइल में घटनास्थल और उसके आसपास की वीडियो बनाकर मोबाइल में सेव करनी होगी।

नए नियमों के अनुसार जांच अधिकारी की तरफ से जो फोटोऔर वीडियो बनाई जाएगी, उस समय घटनास्थल पर खड़े होकर लोकेशन भी साथ में लेनी होगी। उसे फिर मैमोरी कार्ड में सेव कर रखना होगा। इसकी एक कॉपी पुलिस स्टेशन में, एक कॉपी फाइल के साथ, जबकि सबसे पहले वीडियो और फोटो अदालत में पहुंचानी होगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जब पुलिस किसी अपराधी को पकड़कर उसकी वीडियो बनाएगी तो अपराधी को पेश करने से पहले उसका चेहरा अदालत में पहुंच चुका होगा।

रिकवरी करते समय भी बनेगी वीडियो

जब पुलिस किसी अपराधी को पकड़ती है और बाद में उसकी निशानदेही पर रिकवरी करती है तो उसकी भी वीडियोग्राफी अवश्य होगी, ताकि बाद में कोई पुलिस को चैलेंज न कर सके। इसके अलावा बड़े क्राइम केसों में वीडियो बनाते समय हर बारीकी का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

फिलहाल हर थाने में होंगे 2 नए मोबाइल फोन

मुलाजिमों को नए नियमों के अनुसार जांच शुरू करने में और वीडियो बनाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. की तरफ से अपने स्तर पर 2 नए मोबाइल फोन खरीदे जा रहे हैं, ताकि ड्यूटी ऑफिसर मोबाइल यूज कर सके। बाद में मोबाइल से मैमोरी कार्ड को निकाल लिया जाएगा।

15 दिनों में सभी यूज करने लग जाएंगे एप

लगभग 15 दिनों बाद फोर्स इस काम को एक एप के माध्यम से करने लग पड़ेगी जिसके लिए ई-एविडैंस एप तैयार किया गया है जिसमें पुलिस की तरफ से बनाई गई वीडियो चंद मिनटों में माननीय जज तक पहुंच जाएगी।

आने वाले समय में एन.डी.पी.एस. एक्ट की भी बनेगी वीडियो

आने वाले समय में एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में भी पुलिस को इसी प्रकार वीडियोग्राफी करनी होगी लेकिन फिलहाल अन्य मामलों में वीडियो बनाने से शुरुआत की जाएगी।

पुलिस लाइन में सारा दिन हुई ट्रेनिंग

नए तरीके और नई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच को आगे बनाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा लेकिन यह मुश्किल न लगे, इसके लिए ट्रेनिंग की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस लाइन में सारा दिन ट्रेनिंग चलती रही।

The Punjab Plus 1 July 2024 1 July 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अमेरिकी सिख ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समक्ष अमृतपाल सिंह की रिहाई का मुद्दा उठाया
Next Article जालंधर वेस्ट उप चुनाव: बीजेपी को झटका, कमलजीत सिंह भाटिया ने की आप में वापसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?