By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: स्कूल बस ने कुचला मासूम: मां के सामने मौत; दोनों टायर चढ़ने से सड़क पर चिपका मांस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > स्कूल बस ने कुचला मासूम: मां के सामने मौत; दोनों टायर चढ़ने से सड़क पर चिपका मांस
CrimePunjab

स्कूल बस ने कुचला मासूम: मां के सामने मौत; दोनों टायर चढ़ने से सड़क पर चिपका मांस

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/15 at 1:24 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

लुधियाना (द पंजाब प्लस) लुधियाना में बुधवार सुबह ढाई वर्षीय बच्चे को प्राइवेट स्कूल की बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस के अगले और पिछले टायर ऊपर से गुजरने के कारण सड़क पर मांस चिपक गया। बच्चा अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने घर के बाहर आया था।

हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा कि ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू में हुआ।

बुधवार सुबह करीब 7 बजे समरदीप अपनी मां के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसकी बड़ी बहन रोज की तरह BITS स्कूल की बस से स्कूल जाने वाली थी। इसी दौरान बस पहुंची और मासूम उसकी चपेट में आ गया।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बस का अगला टायर और फिर पीछे का टायर भी मासूम के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि परिवार के सामने ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर बस रोकने की बजाय मौके से भागने लगा। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं रुका।

हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने अपने वाहनों से बस का पीछा किया। कुछ दूरी पर नजदीकी गांव के पास ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े जाने पर ड्राइवर ने कहा कि हादसे में उसकी कोई गलती नहीं है। इस बयान से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

 ग्रामीणों का कहना है कि बस चला रहा युवक करीब 19 साल का है और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ड्राइवर का लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला या किसी प्रकार की लापरवाही साबित हुई तो उसके अनुसार संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

The Punjab Plus 15 July 2026 15 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जी IPS बनकर करोड़ों के सपने दिखाने वाला ठग गिरफ्तार, पत्नी-पिता भी निकले साथी
Next Article पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बन सकते हैं बाजवा: हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बन सकते हैं बाजवा: हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया
Punjab
फर्जी IPS बनकर करोड़ों के सपने दिखाने वाला ठग गिरफ्तार, पत्नी-पिता भी निकले साथी
Jalandhar
रेलवे स्टेशन पर दिखा मंत्री बिट्टू का अलग अंदाज: हाथों में ग्लव्स पहन उतरे ट्रैक पर
Punjab
फैक्ट्री से 19 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू:बाल श्रम पर कार्रवाई, दो मालिकों पर केस
Punjab
लुधियाना-टोल प्लाजा पर 4 महीने में दूसरी बार बढ़े रेट:सिंगल जर्नी के लिए ₹60 तक इजाफा, मंथली पास भी महंगा; कार के लिए ₹235 देने होंगे
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?