By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी अरेस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी अरेस्ट
CrimePunjab

अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी अरेस्ट

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/15 at 4:50 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

अमृतसर(द पंजाब प्लस) अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी सुमित कुमार उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, आरोपी मूल रूप से रूपनगर जिले का रहने वाला है।

वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नाम आने के बाद वह अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के गांव पंडोरी में अपने रिश्तेदारों के पास रहने लगा था और एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों ने उससे संपर्क किया और पैसों तथा विदेश भेजने का लालच देकर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमला करने, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर प्रदेश में दहशत फैलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। इनमें हथियारों के इस्तेमाल, ग्रेनेड चलाने, रेकी करने, हथियार छिपाने और पुलिस से बचने के तरीकों से जुड़े वीडियो और निर्देश शामिल हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशी हैंडलरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के लालच या बहकावे में न आएं और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी पूरी मजबूती और सतर्कता के साथ जारी रहेगी।

The Punjab Plus 15 July 2026 15 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बन सकते हैं बाजवा: हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया
Next Article मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: इस महीने रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेंगे तीन महीने के पैसे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: इस महीने रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेंगे तीन महीने के पैसे
Punjab
पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बन सकते हैं बाजवा: हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया
Punjab
स्कूल बस ने कुचला मासूम: मां के सामने मौत; दोनों टायर चढ़ने से सड़क पर चिपका मांस
Crime Punjab
फर्जी IPS बनकर करोड़ों के सपने दिखाने वाला ठग गिरफ्तार, पत्नी-पिता भी निकले साथी
Jalandhar
रेलवे स्टेशन पर दिखा मंत्री बिट्टू का अलग अंदाज: हाथों में ग्लव्स पहन उतरे ट्रैक पर
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?